फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धोखा कर युवक के खाते से निकाले 77 हजार

धोखा कर युवक के खाते से निकाले 77 हजार

Mon, 24 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
धोखा कर युवक के खाते से निकाले 77 हजार
कांधला। मदद करने के नाम पर युवक का एटीएम कार्ड बदलकर धोखेबाज ने खाते से 77 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी परवेज का कस्बा कांधला के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। रविवार को वह खरीदारी के लिए कांधला आया, तो एटीएम से पैसे निकालने लगा। कारणवश एटीएम से रुपये नहीं निकल सके। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मदद करने का झांसा देकर परवेज का एटीएम कार्ड बदल दिया। वहीं, सोमवार को परवेज के मोबाइल फोन पर खाते से 77 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया, तब परवेज को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद परवेज ने बैंक शाखा में पहुंचकर अपने खाते की डिटेल चेक कराई, तो पता चला कि उसके खाते से एटीएम द्वारा रकम निकाली गई। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट
कैराना। गांव मामौर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। रविवार रात करीब नौ बजे गांव मामौर में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने लोकेंद्र के घर में घुसकर मारपीट की। जिससे लोकेंद्र, उसकी पत्नी संजो, अंशुल व संतोष घायल हो गये। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाकर डाक्टरी कराई। लोकेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed