फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अज्ञात वाहन से कुचलने पर युवक की मौत

अज्ञात वाहन से कुचलने पर युवक की मौत

Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलने पर युवक की मौत
शामली।
विज्ञापन

शहर में बुढ़ाना रोड पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जिसके बाद वाहनों ने उसे कुचल दिया। इस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ। एक युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद जब युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया, तो अन्य वाहनों ने भी उसे कुचल दिया। इस कारण युवक का सीने से नीचे का पूरा हिस्सा कुचल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने शव को उठवाकर मोर्चरी भिजवा दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक सफेद रंग की शर्ट, नीले रंग की जींस पहने हुए है तथा सीधे हाथ की कलाई में कलावा भी बांधा हुआ है। शामली कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed