फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार

युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार

Tue, 22 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी अनवर पुत्र मोहम्मद ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका बैंक खाता कस्बे के ओरियंटल बैंक में है। वह फिलहाल दिल्ली में पेंटर का काम करता है। 19 मई की शाम को वह अपने कमरे पर था। उसी समय उसके मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से एटीएम के जरिये 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उसने बैंक के उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी ली तो पैसे निकाले जाने की पुष्टि हुई। युवक ने बताया कि जिस समय उसके खाते से पैसे निकाले गए, उस समय एटीएम कार्ड खुद उसके ही पास था। सोमवार सुबह युवक कस्बे पहुंचकर बैंक पहुंचा तो पता चला कि दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र के एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले गए हैं। उधर, थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed