फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां ने सौतेले बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप

मां ने सौतेले बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 19 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मां ने सौतेले बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप
थानाभवन। मोहल्ला रेत्तीवाला निवासी इसराना ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं, लेकिन फिलहाल सभी बच्चे उनके पास ही रहते हैं। वह अपने और पहली पत्नी के बच्चों का अच्छे तरीके से ख्याल रखती है। आरोप लगाया कि कुछ समय से पति की पहली पत्नी का लड़का आए दिन मकान में हिस्सा देने की बात कहकर उनके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार सुबह आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर सभासद ने दी धमकी
थानाभवन। मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी मांगेराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में रहता है। कुछ दिन पूर्व उसने अपने घर का बिजली का बिल जमा करने के लिए कस्बे के ही सभासद को 32 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि सभासद ने उसका बिल जमा नहीं कराया। कुछ दिन बाद जब मांगेराम ने बिजली दफ्तर में पता किया तो इसका पता चला। जब उसने सभासद से अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। एसओ कृष्ण कुमार के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed