फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रिमांड पर लेकर आईटीबीपी के जवान से बंदूक बरामद

रिमांड पर लेकर आईटीबीपी के जवान से बंदूक बरामद

Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रिमांड पर लेकर आईटीबीपी के जवान से बंदूक बरामद
कांधला। गांव भारसी में घर में घुसकर हमला करने के मामले मेें आरोपी आईटीबीपी के जवान राहुल को पुलिस ने छह घंटे की रिमांड पर लिया। पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर घर से ही लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली। रिमांड का समय पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। भारसी निवासी किसान रिछपाल और रोहताश के बीच जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। रोहताश का बेटा राहुल आईटीबीपी में जवान है। 23 मार्च को राहुल छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी दौरान किसान रिछपाल ने आरोप लगाया था कि राहुल अपने भाई सौरभ और परिवार के शुभम, पिता रोहताश के साथ उनके घर पहुंचा और हमला कर दिया था। विरोध करने पर लाइसेंसी बंदूक और तमंचे से फायरिंग की गई थी। गोली लगने से पंकज, संजय और आर्यन घायल हो गए थे। रिछपाल की तहरीर पर पुलिस ने राहुल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के चार दिन बाद ही राहुल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद वह मुजफ्फरनगर जेल में बंद था। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपी राहुल को छह घंटे की रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed