{"_id":"5ad4f4744f1c1b360b8b4e70","slug":"61523905652-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में फना होने नहर पुल पर पहुंच गई प्रेम दीवानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क में फना होने नहर पुल पर पहुंच गई प्रेम दीवानी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदने से युवती को बचाया
शामली।
फेसबुक से बातचीत शुरू हुई और बाद में दोनों में प्यार हो गया। इस बीच युवक की शादी तय हो गई। इससे आहत प्रेमिका नहर में कूदने के लिए पूर्वी यमुना नहर पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली में ले आई बाद में उसके परिजनों को सूचना दे दी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की फ्रेंडशिप एक युवक से फेसबुक के माध्यम से हो गई। दोनों के बीच में चेटिंग होने लगी। इस दौरान युवक-युवती दोनों एक दूसरे को प्रपोज कर बैठे और प्यार हो गया। करीब 15 दिन पूर्व युवक की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी। चार दिन बाद युवक की शादी है। इस बात का पता जब प्रेमिका को लगा तो वह दुखी हो गई। युवक द्वारा नहीं मनाने पर वह सोमवार की सुबह कैराना रोड पर नहर यमुना पुल पर पहुंच गई। युवती नहर में कूदने वाली थी कि आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस युवती को कोतवाली में ले आई। सूचना पर कोतवाली में युवती के परिजन भी पहुंच गए और युवती को समझाया, जिसके बाद परिजन युवती को अपने साथ ले गए।