फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकाला

तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 06 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकाला
चौसाना/झिंझाना।
विज्ञापन

तलाक के नाम पर महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। ताजा मामला चौसाना गांव का है। वहां रहने वाली विवाहिता को पति ने तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता शहनाज का कहना है कि उसका निकाह पांच साल पूर्व चौसाना निवासी महबूब के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते थे। अक्सर उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की जाती थी। शहनाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को पति ने उससे तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा और घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने तलाक को लेकर कोर्ट का निर्णय मानने से भी इंकार कर दिया। उसकी सास, जेठ और अन्य लोगों ने भी कह दिया कि अब तलाक हो गया है, तुम्हारा इस घर से कोई वास्ता नहीं है। मंगलवार को पीड़िता ने चौसाना चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी पति तथा ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की मदद की जाएगी तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed