फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुंशाद के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस

मुंशाद के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस

Fri, 01 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुंशाद के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस
कैराना।
विज्ञापन

आठ माह पूर्व मैनुपरी जेल से फरार हुए मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर मुन्शाद खंद्रावली को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। शामली पुलिस से मुन्शाद का आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली। मुन्शाद की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली मुन्शाद कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह का शार्प शूटर है। आठ महीना पूर्व वह मैनपुरी जेल से फरार हो गया था। मुन्शाद के खिलाफ हत्या, रंगदारी और लूट के मामले दर्ज हैं। शामली पुलिस भी उसको गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी। कई बार मुखबिर की सूचना पर मुन्शाद की घेराबंदी की गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया था। उधर, बुधवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा चाणक्यपुरी ने मुन्शाद खंद्रावली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मुन्शाद की गिरफ्तारी के बाद उसका आपराधिक रिकार्ड मांगा था।
विज्ञापन


मुकीम काला के भाई के घर की कुर्की
कैराना। हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश मुकीम काला के भाई वसीम के घर की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्की कर ली। पुलिस के मुताबिक जहांनपुरा निवासी वसीम कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहा है। इसके अलावा भी वसीम के खिलाफ कैराना, शामली, झिंझाना आदि में लूट व रंगदारी के मुकदमे दर्ज हैं। वसीम पर 12 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा झिंझाना, कांधला, गढ़ीपुख्ता, शामली थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम को साथ लेकर जहांनपुरा में वसीम के मकान पर पहुंचे और संपत्ति कुर्की की। मकान की छत, गेट तोड़ने के बाद सारा सामान कुर्क कर लिया और कांधला थाने में जमा करा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर वसीम के घर की कुर्की कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed