फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साले ने जीजा को चाकू से गोदा

साले ने जीजा को चाकू से गोदा

Mon, 10 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
साले ने जीजा को चाकू से गोदा
झिंझाना।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखोमैदान में एक युवक ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
घटना शनिवार रात्री लगभग 11 बजे की है। मुर्करम पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला शेखोमैदान अपने घर में सो रहा था। उसी दौरान उसका साला पहुंचा और उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घायल को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया है, जहां से परिजन उसे गंभीर हालत में करनाल निजी अस्पताल में ले गए। पीड़ित के पिता इस्लाम ने घायल बेटे की पत्नी आशमीन व उसके मौसेरे भाई अबरार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि घायल युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने 13 दिन पहले ही पत्नी को तलाक दिया था। इससे उसकी पत्नी व मौसेरा भाई रंजिश रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed