{"_id":"5cb76722bdec221461127562","slug":"51555523362-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले युवक ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने वाले युवक ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप
शामली। एक युवक ने युवती के परिजनों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुधवार को हरियाणा के पानीपत निवासी युवक ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थनापत्र सौंपा। बताया कि 2009 में वह पानीपत की फैक्टरी में काम करता था। वहीं पर काम करने वाली गैर समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने शादी करने का मन बनाया, लेकिन युवती के परिजन नाखुश थे। उन्होंने 2013 में मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी आगरा में रहने लगे। दो साल आगरा में रहने के बाद वह शामली में आकर परिवार के साथ रहने लगा। चार माह पूर्व युवती का अपने पिता से संपर्क हो गया। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में होली से दो दिन पहले युवती और उसकी तीनों पुत्रियों को पानीपत ले गए। जब वह पानीपत पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस से पकड़वा दिया। पीड़ित का आरोप है कि युवती के परिजन उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एएसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने बताया कि इस मामले में आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही पानीपत के एसपी को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।