{"_id":"5c34ddd3bdec2256a22387c8","slug":"51546968531-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडौली, मां बेटी हत्याकांड प्रकरण, पुलिस के हाथ खाली,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिडौली, मां बेटी हत्याकांड प्रकरण, पुलिस के हाथ खाली,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंकाने वाला हो सकता है डर्बर मर्डर का खुलासा
झिंझाना। हरिनगर बिड़ौली में मां बेटी हत्याकांड में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
गांव हरिनगर बिड़ौली में तीन जनवरी की सुबह लगभग मां बेटी कमला और सोनू की गला दबाकर कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की चार टीमें इसकी जांच में जुटी हैं। मृतका किशोरी सोनू के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के अलावा आधा दर्जन संदिग्ध युवकों और कई महिलाओं से पूछताछ कर जानकारी ले चुकी है, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटना को खोलने में नाकाम साबित हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। आपसी संबंधों को लेकर जांच हो रही है। चार साल पूर्व मृतका कमला के पुत्र के गायब होने के मामले को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस जल्दी ही घटना को खोल सकती है। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच चल रही है। खुलासा चौंकाने वाला भी हो सकता है।