{"_id":"5be86a70bdec2269c0437ca9","slug":"51541958256-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर दो महिलाओं के कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर दो महिलाओं के कुंडल लूटे
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर दो महिलाओं से कुंडल लूटे
कांधला। क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं से बीच रास्ते लूटपाट की। आरोप है कि दोनों बदमाश दो महिलाओं के कुंडल लूटकर फरार हो गए ।पीड़ित दोनों महिलाओं ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है।
गांव डांगरौल निवासी दो महिलाओं को बाइक पर लिफ्ट देकर उनसे कुंडल लूट लिए। पीडित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव डांगरौल निवासी ईश्वरी पत्नी वेदपाल और बाला शर्मा पत्नी नंद किशोर ने बताया कि रविवार को वह कस्बे के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी दो बाइकों सवार युवक वहां आए। उन्होंने दोनों महिलाओं को गांव तक छोड़ने को लिफ्ट दी। दोनो महिलाएं उन पर भरोसा करके बाइकों पर बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर चलते ही दोनों बाइक सवार युवकों ने उनके कानों के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं के परिजन भी पहुंच गए। बाद में पीड़ितों ने कोतवाली जाकर मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।