{"_id":"5b60acf64f1c1b8d3e8b4763","slug":"51533062390-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को भेजा जेल
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म करने के आरोपी को भेजा जेल
कैराना। एक माह पूर्व युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसका चालान कर दिया।
तीन जुलाई को कांधला के मोहल्ला गुजरान निवासी मुबारिक उर्फ सारिक अपने दो साथियों के साथ कस्बे के मोहल्ला बिसातियान से एक युवती को जबरदस्ती उठा कर अपने साथ ले गया था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, 29 जुलाई को पुलिस ने कांधला बस अड्डे से युवती को बरामद कर लिया था। उस समय मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के साथ ही युवती के बयान दर्ज कराए थे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे मुखबिर की सूचना पर युवती के अपहरण व दुराचार के मुख्य आरोपी मुबारिक उर्फ सारिक निवासी मोहल्ला गुजरान कांधला को कांधला तिराहे से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।