फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चौसाना पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश

चौसाना पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश

Wed, 31 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
चौसाना पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश
चौसाना/झिंझाना (शामली)। चौसाना चौकी पुलिस ने मंगलवार रात भोगीमाजरा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की टांग में गोली लगी। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे चौसाना चौकी क्षेत्र में भोगीमाजरा-श्यामली श्यामला मार्ग पर हुई। पुलिस को सूचना मिली कि भोगी माजरा मार्ग पर दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष झिंझाना संदीप बालियान और चौकी इंचार्ज नेमचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आते देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया और बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। टांग में गोली लगने के कारण दोनों बदमाश गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और झिंझाना स्थित सामुदायिक अस्पताल लाकर उपचार कराया। चौकी इंचार्ज नेमचंद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश संदीप पुत्र महिपाल निवासी चौसाना और भूरा पुत्र पालेराम गांव अमलापुर का रहने वाला है। इन बदमाशों ने दो दिन पूर्व ही चौसाना स्थित पीएनबी के एटीएम का शटर तोड़ा था और अंदर घुसकर एटीएम की विंडो भी उखाड़ ली थी, लेकिन कैश चोरी नहीं कर पाए थे। वहीं, बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, 10 कारतूस, बाइक और सीसी कैमरा बरामद किया है। घायल बदमाशों को झिंझाना से शामली रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed