{"_id":"5a4a80694f1c1bd0408c01dd","slug":"51514831977-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पकड़े बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पकड़े बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किए। अदालत के आदेश पर बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
थानाभवन निवासी सभासद साजिद से रविवार शाम तीन बदमाशों ने 45 हजार नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। इसकी सूचना पर आदर्शमंडी थाने सहित कई थानों की पुलिस ने बदमाशों किरोड़ी-गोहरनी चौराहे के पास घेर लिया था। पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे। तीनों बदमाशों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बदमाशों के कब्जे से पिस्टल .32 बोर, दो तमंचे और एक बाइक और कारतूस बरामद किए गए थे। इसके अलावा सभासद से लूटी गई रकम सहित अन्य सामान बरामद कर लिया था। गिरफ्तार बदमाश अंकित उर्फ बबलू पुत्र प्रदीप और आशु पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम बिरालसी तथा अतुल पुत्र राजेंद्र निवासी गांव खुसरोपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया। एसओ आदर्शमंडी राजकुमार शर्मा का कहना है कि तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।