फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिस्ट्रीशीटरों की तस्दीक को गई चौसाना पुलिस को दौड़ाया

हिस्ट्रीशीटरों की तस्दीक को गई चौसाना पुलिस को दौड़ाया

Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटरों की तस्दीक को गई चौसाना पुलिस को दौड़ाया
चौसाना। हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की तस्दीक करने भड़ी पहुंची चौसाना पुलिस पर स्मैक तस्करों ने हमला कर दिया और पुलिस टीम को दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की गई, जिसके बाद पुलिस किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, चौसाना पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

चौसाना के भड़ी में पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की तस्दीक कर रही थी। बताया जाता है कि उसी दौरान एक वांछित बदमाश पुलिस टीम को मिल गया। पुलिस ने उसको रोक लिया तथा पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान गांव के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। इन लोगों ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को ले जाने लगी तो भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। बताया जाता है कि अपने आप को घिरता देखकर पुलिसकर्मी भागने लगे, लेकिन युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट की। किसी तरह बड़ी पुलिस पुलिस टीम ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। चौसाना पुलिस का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तस्दीक करने गई पुलिस ने एक युवक को रोका था, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। वहीं. एसओ झिंझाना भगवत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि स्मैक तस्कर को पुलिस ने रोका था, तो उसने बहस शुरू कर दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस के साथ मारपीट बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed