{"_id":"593af45d4f1c1baf7e8b45f5","slug":"51497035869-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला बेगमपुरा में शाम फरहान पक्ष और मारूफ पक्ष के बच्चों में खेल के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर धारदार हथियार चले। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव भी किया। इसमें एक पक्ष का शहजाद, फरहान, प्रवीण व शहनाज तथा दूसरे पक्ष के मारूफ, आसिफ, महबूब और नाजिम घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रवीण और शहनाज को रेफर कर दिया गया। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
बच्चों को डांटने पर घर में घुसकर किया हमला
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी रामकुमार के बच्चे दुकानदार के पास सामान लेने गए हुए थे। उसी दौरान बच्चों को दूसरे बच्चों से कहासुनी हो गई। रामकुमार ने दूसरे पक्ष को डांट दिया। इसके बाद रामकुमार अपने घर आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के चार-पांच लोग घर में घुस गए और रामकुमार पर हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई रामकुमार की पत्नी को भी आरोपियों को पीट दिया। शोरशराबा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने घायल दंपति का मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की है।