{"_id":"5bba5596867a5568185f0ac7","slug":"41538938262-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवार को दुकान खोलने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवार को दुकान खोलने वालों से वसूला जुर्माना
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दुकान खोलने वालों से वसूला जुर्माना
शामली।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने रविवार को अवकाश के बावजूद भी खोली जाने वाली दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जनों दुकानदारों के चलान काट जुर्माना वसूला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार साप्ताहिक अवकाश का पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर में अवकाश के दिन भी ज्यादातर दुकानें खुली रहती हैं। रविवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने टीम को साथ लेकर अवकाश के बावजूद खोली जाने वाली दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने शहर के गांधी चौक, नया बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक आदि स्थानों पर अवकाश के दिन दुकानें खुली पाए जाने पर चलान काटे। इस दौरान कई दुकानदार को टीम को आता देख मौके से शटर डालकर फरार हो गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दर्जनों दुकानदारों के चलान काटे और जुर्माना वसूला। वहीं, सभी को साप्ताहिक अवकाश के दिन दुकानें खोले जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।