फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्र गुटों में मारपीट, हंगामा

छात्र गुटों में मारपीट, हंगामा

Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
छात्र गुटों में मारपीट, हंगामा
शामली। शहर में माजरा रोड पर शनिवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में सरेआम मारपीट हो गई। जमकर डंडे और बेल्टें चलीं। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 11 बजे माजरा रोड पर शौर्य पैलेस के पास छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सड़क के बीचोंबीच मारपीट होने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान राहगीरों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच करने में लगी है। उधर, विजय चौक पर शनिवार दोपहर कुछ युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वालों में एक पक्ष से सौरभ और सावन निवासी गांव लिलौन तथा दूसरे पक्ष से अक्षय तथा सुमित साकेत कालोनी निवासी हैं। मारपीट में अक्षय घायल हो गया। पुलिस ने घायल अक्षय को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


लिफ्ट देकर युवक से नकदी लूटी
शामली। बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी सखावत निवासी विनोद और उसके साथी से कार सवार बदमाशों ने आठ हजार रुपये नकदी लूट ली। वह दोनों शामली के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से कार में लिफ्ट लेकर गढ़ी सखावत जा रहे थे। पीड़ित विनोद ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक अदालत में 8404 वादों का निस्तारण
शामली। विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न कार्यालयों और न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान 8404 वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी न्यायालय में दो, अपर जिलाधिकारी न्यायालय में पांच, एसडीएम शामली की कोर्ट में 48, एसडीएम कैराना की कोर्ट में 40, एसडीएम ऊन की कोर्ट में 45, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 1780 और राजस्व विभाग के 6421 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed