{"_id":"5b882e7042c792464109e4aa","slug":"41535651440-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी तीरपाल बृहस्पतिवार सुबह किसी कार्य के लिए अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। मकान का ताला बंद था। दोपहर में गांव के लोगों ने तीरपाल को कॉल करके बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसका परिवार घर लौट आया। तीरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मकान से 15 हजार रुपये नकदी, सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। उधर, कस्बा कांधला देहात बाईपास रोड स्थित आबिद के मकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया। आबिद ने भी पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच कराई जा रही है।