फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस

धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस

Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस
धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एकल संस्कृत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक्टर विनोद कुमार ने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन को संस्कृत दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय, महाविद्यालय और विश्व विद्यालयों में संस्कृत दिवस मनाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इस मौके पर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के द्वारा एकल संस्कृत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 छात्राओं के द्वारा संस्कृत गायन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारी स्वाती जैन प्रथम, ममता द्वितीय, शिवानी पंवार और पूजा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डाक्टर ब्रजभूषण ने संस्कृत की उपयोगिता और महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीनतम भाषा है। नासा ने इसके महत्व को स्वीकारते हुए संस्कृत शिक्षकों को संस्कृत सिखाने के लिए अपने यहां पर रखा हुआ है। कार्यक्रम राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर अतुल कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और सैंकड़ों छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed