फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused arrested for burglary at an agricultural center in Pandariya; he had stolen Rs 4.10 lakh and purchased

कबीरधाम: कृषि केंद्र से 4.10 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार; चांदी के लच्छे और नगदी समेत 3 लाख की संपत्ति जब्त

Thu, 22 Oct 2026 08:58 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया के कुकदूर तिराहा स्थित पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र से 4 लाख 10 हजार रुपए चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Accused arrested for burglary at an agricultural center in Pandariya; he had stolen Rs 4.10 lakh and purchased
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया के कुकदूर तिराहा स्थित पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र से 4 लाख 10 हजार रुपए चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की रकम में से आरोपी ने 1 लाख 32 हजार रुपए के चांदी के लच्छे खरीदे, जबकि 1 लाख 49 हजार 80 रुपए नगद उसके पास बचे थे। पुलिस ने नगदी, चांदी के आभूषण, बाइक, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सब्बल समेत कुल 3 लाख 2 हजार 80 रुपए की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान नंद राम श्रीवास (37), निवासी ग्राम घोंठा, थाना पांडातराई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने कृषि केंद्र में सेंधमारी कर काउंटर की दराज में रखे 4 लाख 10 हजार रुपए पार कर दिए थे। दुकान संचालक अमरीक सिंह सलूजा की रिपोर्ट पर पंडरिया थाने में बीएनएस की धारा 331(4) और 305A में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीम ने ग्राम घोंठा में आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम और खरीदे गए सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन


पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के पास से 1,49,080 रुपए नगद, करीब 1.32 लाख रुपए कीमत के चांदी के लच्छे, वारदात में इस्तेमाल बजाज प्लेटिना बाइक, मोबाइल फोन और लोहे का सब्बल जब्त किया है। आरोपी ने वारदात के दौरान जो कपड़े पहने थे, उन्हें भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी बैजलपुर चौकी में चोरी का मामला दर्ज है। उसे 22 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed