फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंजिश थी नहीं, फिर भी सुनील को मारी गई पांच गोलियां

रंजिश थी नहीं, फिर भी सुनील को मारी गई पांच गोलियां

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रंजिश थी नहीं, फिर भी सुनील को मारी गई पांच गोलियां
शामली।
विज्ञापन

रंजिश थी नहीं फिर भी हत्यारों ने सुनील को एक के बाद एक पांच गोलियां मारी। इस हत्याकांड से जितने परिजन अचंभित हैं उतनी ही पुलिस है। क्योंकि अभी तक जांच में पुलिस इस मामले में कोई पुख्ता सुराग नहीं ढूंढ पाई है। हालांकि पुलिस को कुछ सुराग जरूर मिले हैं।

नंगली जमालपुर निवासी सुनील पुत्र वेदपाल का शव मंगलवार की सुबह कुड़ाना-नंगली जमालपुर मार्ग पर पड़ा मिला था। मौके से मिले दो खोखा के बाद साफ था कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। एसओ राजकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ इस गंभीर मामले की जांच कर रहें है। सुनील की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या करने के लिए पांच गोलियां मारी गई। दो गोलियां आर-पार हो गई, जबकि तीन गोलियां अंदर ही मिली। उधर, आदर्शमंडी पुलिस ने मृतक के परिजनों से गंभीरता से जानकारी हासिल की। जानकारी में अभी तक पुलिस को पता चला कि सुनील अपने काम से काम रखने वाला व्यक्ति था तथा उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। किसी से रंजिश ना होना और उसके बाद भी उसको पांच गोलियां मारना अचंभित कर रहा है। सुनील का मोबाइल तथा उसकी जेब में साढ़े तीन सौ रुपये और साइकिल भी वहीं मिली, जिससे यह भी साफ है कि मामला लूटपाट का भी नहीं हैं। बहरहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अनुसार मामला बेहद पेचीदा है। पुलिस इस पर अपना काम कर रही हैं। जल्द ही सही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed