फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घेर में ले जाकर युवक को गोली मारी

घेर में ले जाकर युवक को गोली मारी

Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
घेर में ले जाकर युवक को गोली मारी
झिंझाना (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी सन्नी (22 वर्षीय) पुत्र देवेंद्र सोमवार रात करीब सवा आठ बजे घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक आया और बहाने से सन्नी को बुलाकर अपने साथ घेर में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने सन्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली सन्नी के पैर में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर सन्नी के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक को गोली मारने की सूचना पर झिंझाना एसओ संदीप बालियान भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घायल युवक को झिंझाना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको शामली रेफर कर दिया गया। ात तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed