Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR against 12 cattle smugglers; six arrested

Jhansi News: 12 पशु तस्करों पर प्राथमिकी, छह गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
FIR against 12 cattle smugglers; six arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। पशुओं की तस्करी के मामले में पूंछ थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। पकड़े गए पशु तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 57 भैंसें भी मुक्त कराई हैं, जिन्हें गोशाला में संरक्षित रखा गया है।
सोमवार को पूंछ थाना इलाके में ढेरी की पुलिया के पास से छह अंतरराज्यीय पशु तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से 57 भैंसें बरामद की गईं थीं। तस्कर पशुओं को सागर से उनाव ले जा रहे थे। इस मामले में पूंछ थाने के उप निरीक्षक दिलेंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने नवी निवासी घुसरपुरा बरुआसागर, राजकुमार रैकवार निवासी ग्राम मिलान बरुआसागर, अरशद और अफसर निवासी सागर, सलीम निवासी मोहल्ला गढ़ी कोतवाली झांसी, शाहिद निवासी कस्बा पूंछ, भूरा निवासी बबीना झांसी, मुख्तार कुरैशी निवासी मोहल्ला भगत सिंह मार्ग सागर, रिजवान और साबिर खान निवासी पूंछ, शादाब निवासी आगरा नगर और रिंकू खान निवासी उनाव नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इनमें से छह आरोपी नवी, राजकुमार रैकवार, अरशद, अफसर, सलीम और शाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उप निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed