{"_id":"6aea3ddc16fa69cdfe0d5a38","slug":"workers-hand-severed-after-getting-caught-in-an-expeller-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-103835-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक्सपेलर में फंसकर मजदूर का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक्सपेलर में फंसकर मजदूर का हाथ कटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। मंगलवार को कस्बे के रामनगर रोड पर सरसों का तेल निकालने वाले एक एक्सपेलर मशीन में फंसकर कार्य कर रहे एक मजदूर का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग घायल को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम औपारा निवासी शशिकांत गुप्ता (44) चिरगांव में एक एक्सपेलर पर तेल पेराई का काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे काम करते समय अचानक उसका दाहिना हाथ मशीन में फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसका हाथ कंधे के पास से कटकर अलग हो गया और मशीन में ही फंसा रह गया।
घटना के बाद घायल मजदूर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।