{"_id":"5a5fa1ce4f1c1b90268b4f11","slug":"41516216782-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टी में आया तलाक का संदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट्टी में आया तलाक का संदेश
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)।
थानाक्षेत्र के ग्राम में भाभी से अनैतिक संबंधों के चलते एक महिला को उसके पति ने चिट्ठी भेज तलाक दे दिया। महिला को पांच माह पूर्व ही पति द्वारा अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर मासूम बच्ची सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने आरोपी पति के विरुद्ध कोतवाली पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम मंडावर निवासी महिला अफसाना ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी, इसमें उसके मायके के द्वारा अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज भी दिया था। आरोप है कि उससे शादी के बाद भी पति ने अपनी भाभी से अनैतिक संबंध बना लिए, जिसके चलते विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही। इसके चलते लगभग पांच माह पूर्व पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए मासूम बच्ची सहित घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है के उसके पति ने चिट्ठी भेजकर उसे तलाक दे दिया है और कहा है कि तू हमारे लायक नहीं है। उसके घर पर आई तो हत्या कर दी जाएगी। पीड़िता ने बताया कि उसका परिवार गरीब है। पिता की 14 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसलिए आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।