{"_id":"5a4d28fb4f1c1b4e198b4ad1","slug":"41515006203-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कराया भट्ठा निरीक्षण में मिला चालू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कराया भट्ठा निरीक्षण में मिला चालू
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
दो दिन पूर्व हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने मानक पूरा नहीं मिलने पर आठ भट्ठों को बंद करा दिया गया था। बुधवार को तहसीलदार के औचक निरीक्षण में बंद भट्ठा फिर चालू मिला। जिस पर नायब तहसीलदार ने भट्ठा मालिक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को एसडीएम व तहसीलदार ने हाईकोर्ट के आदेशों पर मानक पूरा नहीं करने पर क्षेत्र के आठ ईंट भट्ठो को बंद करा दिया था। बुधवार को तहसीलदार अभयराज पांडेय ने दोबारा से ईेट भट्ठो को निरीक्षण किया तो गांव बुच्चाखेड़ी में स्थित लहरी सिंह मलिक का ईंट भट्ठा फिर से चालू पाया। जिसके बाद तहसीलदार अभयराज पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कैराना। बुधवार देर शाम मंडावर निवासी अफजाल बाइक द्वारा कैराना से अपने गांव जा रहा था। खुरगान बाईपास चौराहे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे शामली रेफर कर दिया। उधर सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।