{"_id":"59fa20644f1c1b6d548ba334","slug":"41509564516-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये वापस मांगने पर पीटा, बाइक तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये वापस मांगने पर पीटा, बाइक तोड़ी
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मजदूरी करने के लिये पेशगी के रूप में लिए गए रुपये वापस मांगने पर मजदूर ने मिस्त्री के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल तोड़ दी।
कस्बा कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी शकील हरियाणा में भवन निर्माण का कार्य करता है। शकील ने मोहल्ले के ही एक युवक को मजदूरी करने के लिए 10 हजार रुपये पेशगी के रूप में दिए थे, लेकिन वह मजदूरी करने नहीं गया। बुधवार को शकील ने पेशगी के रुपये वापस मांगे। आरोप है कि मजदूर और उसके दो साथियों ने शकील को पीटकर घायल कर दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर दी। शकील ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट निवासी रामकुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक युवक को उन्होंने गन्ना छिलाई के लिए एडवांस रकम दी थी। अब वह गन्ना छिलाई नहीं कर रहा है तथा रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। रामकुमार ने कार्रवाई कराने की मांग की है।
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार रुपये
कैराना। एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का एक शातिर ने मदद के नाम पर कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकला निवासी शाहनवाज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कैराना शाखा में उसका खाता है। पांच दिन पूर्व वह एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान एटीएम केबिन में मिले युवक ने मदद करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। गत 28 अक्तूबर को उसके खाते से 25 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए तथा पांच हजार रुपये अन्य स्थान से निकाल लिए। बुधवार को वह बैंक शाखा में अपने खाते की जानकारी लेने पहुंचा, तब उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। शाहनवाज ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करानेकी मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।