{"_id":"59a316644f1c1b89548b465c","slug":"41503860324-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ठगकर ले गई शातिर युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ठगकर ले गई शातिर युवतियां
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
फेसवॉश खरीदने पहुंची दो युवतियों ने महिला दुकानदार को पांच हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित महिला ने शामली कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कराने की गुहार लगाई है।
शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी सुदेश मलिक पत्नी स्वर्गीय महक सिंह मलिक मिल रोड पर अग्रसेन पार्क के पास धनंजय पतंजलि मेडिकल स्टोर की संचालिका हैं। रविवार को सुबह करीब 11 बजे जब वह मेडिकल स्टोर पर बैठी थी, तो दो युवतियां वहां आईं। युवतियां करीब 500 रुपये कीमत के फेसवॉश खरीदकर चली गई। कुछ देर बाद युवतियां वापस आई और बोली कि फेसवॉश वापस करना है। जैसे ही महिला दुकानदार ने फेसवॉश लेकर अंदर रैक में रखा, इसी दौरान युवतियों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया और गल्ले में रखे 5000 रुपये निकालकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद होश आने पर महिला ने अपना गल्ला देखा, तो उसमें नकदी नहीं थी। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी और शामली कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
स्कूल में चोरी (फोटो)
शामली। शहर के मोहल्ला बनखंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में रविवार दोपहर ताला तोड़कर रसोई में रखा सामान चोरी कर लिया गया। स्कूल के आसपास रहने वालों ने स्कूल प्रधानाध्यापक नीरज गोयल को कॉल करके घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रसोई से गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।