{"_id":"59949a754f1c1b272b8b457d","slug":"41502911093-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई की मांग की
झिंझाना।
एक माह पूर्व खेत में मिले गोवंश के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बुधवार को थाना झिंझाना पहुंचे दिलशाद निवासी युसूफपुर चौतरा ने बताया कि दो जुलाई को गांव के युवक ने उसके खेत में गोकशी की थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खोद कर दबाया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तेजपाल, रामपाल, अनिल, माधोराम, बिरमपाल, जसबीर, ज्ञानसिंह, जनेश्वर, शिवकुमार, जगबीर, संजय, राजू आदि ग्रामीण रहे। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि खेत में गोकशी कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी हुआ ट्रक बरामद
शामली। आदर्शमंडी पुलिस ने तीन चोरों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम जयबर्धन पुत्र सुधीर निवासी ग्राम बधेव, जितेंद्र पुत्र तेजपाल निवासी इंद्रापुरी थाना आदर्शमंडी, शशिकांत पुत्र धर्मवीर निवासी दयानंद नगर थाना कोतवाली बताए। पुलिस के अनुसार तीनों के पास से दस टायर ट्रक की दो स्टेपनी, दो टायर व पांच लोहे के रिम, एक सेंटरों कार डीएल 4सी-एजी-6584 बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।