फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नहर में मिला अज्ञात वृद्ध का शव

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध का शव

Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध का शव
नहर में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव रामगढ़ के निकट नहर में करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकालकर शनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शव नहर में पीछे से बहकर आया था, जिसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव की शनाख्त की कोशिश की जा रही है।
सिलिंडर से लगी घर में लगी आग
शामली। शहर के मोहल्ला आजाद चौक में जरीफ के मकान में सोमवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग घर के कमरे में फैल गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि घर में करीब 50 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज
बाबरी। बाबरी क्षेत्र निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना उसकी वीडियो और आपत्तिजनक फोटो बना लिए। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाता है। एसपी के आदेश पर बाबरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed