{"_id":"5c8d334dbdec2214173a200d","slug":"31552757581-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, पररीजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, पररीजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव नाला में लापता छात्र का शव जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थानाक्षेत्र के गांव नाला निवासी इंटरमीडिएट का छात्र गौरव (21) शुक्रवार को घर से कांधला नौकरी के लिए फार्म भरने की बात कहकर गया था। शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। परिजनों के मुताबिक पहले तो मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ, लेकिन रात में मोबाइल बंद आया। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारियों में संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के निकट जंगल में एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गौरव के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मृतक के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ कैराना राजेश तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई संदीप ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आई है। रिपोर्ट के आधार पर यह मामला आत्महत्या का पाया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
ऑनर किलिंग का मचा शोर
शनिवार सुबह जैसे ही युवक का पेड़ पर लटका शव मिला तो गांव और क्षेत्र में ऑनर किलिंग का शोर मच गया। ऑनर किलिंग का शोर मचने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। शुरूआत में पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही थी। परिजनों ने भी ऑनर किलिंग की बात से साफ इंकार कर दिया था, लेकिन परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने इस बिंदु पर भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी थी। युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीण इस घटना पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे।