फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांधला और झिंझाना में 201 शरारती मुचलका पाबंद

कांधला और झिंझाना में 201 शरारती मुचलका पाबंद

Wed, 13 Mar 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
कांधला और झिंझाना में 201 शरारती मुचलका पाबंद
कैराना। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कांधला और झिंझाना पुलिस अब तक 201 शरारती तत्व के विरुद्ध मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई कर चुकी है। उपजिला मजिस्ट्रेट डा. अमित पाल शर्मा ने कैराना, कांधला और झिंझाना थानाध्यक्षों को पत्र लिखे थे। इसमें लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वार्ड सभासदों व गांव के चौकारीदारों से संपर्क कर शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध मुचलका पाबंद करने के लिए 11 मार्च तक रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में न्यायालय में चालानी रिपोर्ट थानों से भेजनी शुरू कर दी गई है। अभी तक कांधला पुलिस 104 और झिंझाना पुलिस 97 लोगों को चिह्नित कर सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत चालानी रिपोर्ट उपजिला मजिस्ट्रेट कैराना के न्यायालय में भेज चुकी है। कोतवाली कैराना पुलिस की हिस्ट्रीशीटरों पर भी कड़ी नजर हैं। पुलिस ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक कैराना में कुल 119 हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 861 शस्त्र लाइसेंस है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में 112 शस्त्र लाइसेंसों को कोतवाली पर जमा भी करा दिया गया है। बाकी लाइसेंस जमा कराने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


आचार संहिता का उल्लंघन किया तो खैर नहीं: एसडीएम
कैराना। एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। बुधवार को एसडीएम ने नगर में एनाउंसमेंट कराया कि आदर्श आचार संहिता का सभी को कड़ाई से पालन करना होगा। दुकान, मकानों और दीवारों पर ऐसा कोई पोस्टर अथवा सियासी दल का झंडा न लगाया जाएं, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed