फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नंगलाराई में दो पक्ष भिड़े, कई घायल

नंगलाराई में दो पक्ष भिड़े, कई घायल

Fri, 28 Dec 2018 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
नंगलाराई में दो पक्ष भिड़े, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों चल गए। इसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत कई घायल हो गए। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों ओर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव नंगलाराई में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर इसरान व मोहसिन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष की अफसाना और दूसरे पक्ष की राशिदा सहित कई घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए एक पक्ष के इसरान व दूसरे पक्ष के मोहसिन को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने इन दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। साथ ही इसरान पक्ष के जाहिद, इकराम और सल्ला तथा दूसरे पक्ष के मतलूब और नसीरा के खिलाफ चालान की रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed