फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पर हमले के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता।
थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुन्टा में पुलिस पर हमला करके आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस लगी है।

रविवार को गढ़ी अब्दुल्ला खां पुलिस चौकी से कांस्टेबल प्रदीप कुमार और अकरम ने गांव बुन्टा में दबिश देकर गैर जमानती वारंट के आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया था। जब वह ताहिर को साथ लेकर आ रहे थे, तो ताहिर के परिजनों तथा अन्य लोगों ने सिपाहियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद ताहिर को भी पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था। इस मामले में कांस्टेबल प्रदीप की तरफ से ताहिर, साबिर, जाबिर, जाहिद पुत्रगण इकबाल, हसमत पुत्र सनव्वर तथा 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी हसमत को कच्ची गढ़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि आरोपी हसमत के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोपहर बाद आरोपी हसमत को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed