फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डोडा सहित दबोचा गया भाजपा नेता का भाई

डोडा सहित दबोचा गया भाजपा नेता का भाई

Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डोडा सहित दबोचा गया भाजपा नेता का भाई
एसओजी ने मारा झिंझाना में छापा
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी शामली ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा झिंझाना से छापा मारकर भाजपा नेता के भाई को पांच किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता का कहना है कि भाई से उनका कोई वास्ता नहीं है।

मंगलवार शाम को एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने टीम को साथ लेकर कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताड़वाला में एक मकान पर छापा मारा। वहां से बालेराम को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद बालेराम को झिंझाना थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी बालेराम भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप का भाई बताया गया है। बिजेंद्र कश्यप ने गत निकाय चुनाव में ही झिंझाना नगर पंचायत से भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। उधर, भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि मेरा व परिवार का अपने भाई से गत डेढ़ वर्ष से अलग रहता है, उससे अब कोई लेना देना नहीं है, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बालेराम को बुधवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed