फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कर्ज से बचने के लिए जन सेवा केंद्र संचालक ने रचा था अपहरण का नाटक

कर्ज से बचने के लिए जन सेवा केंद्र संचालक ने रचा था अपहरण का नाटक

Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से बचने के लिए जन सेवा केंद्र संचालक ने रचा था अपहरण का नाटक
कर्ज से बचने के लिए युवक ने रचा था अपहरण का नाटक
विज्ञापन

कांधला (शामली)।
कर्ज से बचने के लिए जन सेवा केंद्र संचालक ने अपने अपहरण की कहानी रच डाली। पुलिस ने युवक को बरामद करके मामले का खुलासा कर दिया है।
कस्बे के जाट कॉलोनी निवासी व्यापारी मुकेश सैनी का पुत्र राहुल सैनी (28) बुढ़ाना रोड पर जनसेवा केंद्र चलाता था। बुधवार सुबह नो बजे वह घर से दुकान के लिए निकला था। कुछ समय के बाद उसने अपने परिवार के लोगों के पास एक संदेश डाला था कि कुछ लोग उसके पीछे लगे हैं। वह शामली-कांधला के बीच एक बाग में छिपा है उसकी हत्या हो सकती है। संदेश के बाद पुलिस व परिजनों ने राहुल सैनी की तलाश की थी। पुलिस के द्वारा राहुल की लोकेशन बड़ौत क्षेत्र में मिली थी। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही थी । पीड़ित पिता मुकेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक देर रात राहुल ने अपनी पत्नी के फोन पर एक और कहानी बताई कि कुछ लोग उसको कोटा की ओर ले गए हैं। वह उनसे किसी तरह से छूटकर लौटकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसको दिल्ली के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि राहुल से पूछताछ के बाद मामला साफ हुआ कि उसके ऊपर करीब सात लाख का कर्ज है। इसको दिए जाने का दबाव लगातार उसके ऊपर आ रहा था कर्ज देने से बचने के लिए उसने अपने अपहरण की कहानी रच डाली। घर से निकलते ही वह बड़ौत वाली बस में बैठ गया ओर परिजनों को संदेश दे डाला। घर कभी न आने का मन बनाकर वह दिल्ली पहुंचकर मध्य प्रदेश की ओर रवाना हो गया, लेकिन बीच रास्ते में उसे परिवार की चिंता सताई ओर अपनी गलती का अहसास हुआ, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को फोन किया ओर वापसी के लिए उसे एक ओर कहानी सुना दी। थाना प्रभारी ओपी चैधरी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई किए जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed