फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दवाई लेने गई महिला से मारपीट

दवाई लेने गई महिला से मारपीट

Sun, 08 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दवाई लेने गई महिला से मारपीट
शामली।
विज्ञापन

कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द तितरवाडा रोड निवासी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि आरोपी पुराने मुकदमेबाजी को लेकर उससे रंजिश रखते हैं।
आरोप है कि शुक्रवार दोपहर आरोपी पिता-पुत्र ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहां बैठी पत्नी व साली के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर पत्नी के कपडे़ भी फाड़ दिए गए। शोरशराबा होने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। उधर, कैराना के मोहल्ला ख्वाजबख्श निवासी सरवरी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह भूरा चुंगी के निकट बाईपास पर स्थित अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई थी। जहां काफी देर बाद भी उसका नंबर नहीं आया। आरोप है कि जब उसने दवाई देने के बारे में कहा, तो डॉक्टर ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed