{"_id":"5a79f83b4f1c1ba0268b8c0a","slug":"31517942843-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी ट्रेन लूट के तीन आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह बाद भी ट्रेन लूट के तीन आरोपी फरार
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
एक माह बाद भी दिल्ली-शामली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस दबिश देने दावे कर रही है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं।
11 जनवरी की रात दिल्ली से आ रही पैसेंजर ट्रेन में शामली-कांधला के बीच करीब आधा दर्जन बदमाशों ने यात्रियों को आतंकित कर लूटपाट की थी। ट्रेन में लूटपाट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। मामला शामली जीआरपी थाने में दर्ज किया गया था। एसओ जीआरपी सुनील दत्त ने दो दिन बाद ही घटना खुलासा कर आरोपी शुभम पुत्र ओमबीर निवासी कनियान और शोभित पुत्र उदयवीर निवासी भारसी (कांधला) को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इनके तीन साथी सोनू पुत्र संजीव कनियान, शुभम तोमर मूल निवासी बावली हाल निवासी कनियान और विकास निवासी कनियान फरार हो गए थे। इन तीनों आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।