{"_id":"5a64df2e4f1c1bb1208b492a","slug":"31516560174-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर की गई है युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर की गई है युवक की हत्या
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गला रेतकर की गई है युवक की हत्या
शामली। गांव सिक्का में मिले युवक के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आई। रविवार को मुजफ्फरनगर से पहुंची डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
शनिवार की सुबह गांव सिक्का के पास एक 24 साल के युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को इस मामले में मुजफ्फरनगर से फोरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम को कोई खास सफलता नहीं मिली, जिसके बाद टीम लौट गई। उधर, युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। जिसमें युवक की मौत का कारण गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवनीश अष्टवाल का कहना है कि अभी शनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।