फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोहित गोयल के बारे में पूछताछ करने पहुंची जालधंर पुलिस

मोहित गोयल के बारे में पूछताछ करने पहुंची जालधंर पुलिस

Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मोहित गोयल के बारे में पूछताछ करने पहुंची जालधंर पुलिस
रिंगिंग बेल्स के खिलाफ जांच करने आई जालंधर पुलिस
विज्ञापन

शामली। 251 रुपये में मोबाइल फोन का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोपी रिंगिंग बेल्स के एमडी के खिलाफ जांच करने के लिए जालंधर से पुलिस टीम शामली पहुंची। छानबीन करने के साथ ही शामली पुलिस से वार्ता करने के बाद टीम लौट गई।

शामली निवासी मोहित गोयल ने रिंगिंग बेल्स कंपनी के नाम से वर्ष 2016 में फ्रीडम मोबाइल लांच किया था, जिसकी कीमत सिर्फ 251 रुपये रखी गई थी। देशभर से करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने फोन की ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद जब लोगों को मोबाइल फोन नहीं मिले, तो गाजियाबाद सहित कई स्थानों पर रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। वहीं, इसी कड़ी में एक रिपोर्ट पंजाब के जालंधर में दर्ज कराई गई थी। उसी सिलसिले में जांच करने के लिए जालंधर पुलिस शुक्रवार को शामली पहुंची। शामली कोतवाली पुलिस को साथ लेकर कंपनी के एमडी मोहित गोयल के परिजनों से उनकी रेलवे रोड स्थित दुकान तथा घर पहुंचकर जांच की गई। छानबीन करने के बाद टीम लौट गई। शामली कोतवाली के एसएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि जालंधर पुलिस आई थी और रिंगिंग बेल्स कंपनी के एमडी मोहित गोयल के परिजनों से जानकारी लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed