{"_id":"5a32b8744f1c1bc5758b906b","slug":"31513273460-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गई टीम के सामने चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाइश करने गई टीम के सामने चले लाठी डंडे
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैमाइश करने गई टीम के सामने चले लाठी डंडे
चौसाना(शामली)। अमलापुर रोड पर चौसाना के जंगल में चकरोड पैमाइश के दौरान दो पक्षों में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले, जिससे भगदड़ मच गई। पैमाइश करने पहुंची टीम को भी वहां से भागना पड़ा। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दीं, लेकिन वह अपने घरों से फरार हो गए।
चौसाना निवासी ब्रजमोहन आदि का अमलापुर मार्ग पर खेत है। वहां चकरोड को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर ब्रजमोहन पक्ष के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की थी। एसडीएम ऊन ने लेखपाल अमरपाल और कानूनगो सतपाल की टीम बनाकर मौके पर चकरोड की पैमाइश करने का निर्देश दिए थे। इसी के चलते बृहस्पतिवार को टीम पैमाइश कराने पहुंची थी। पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष से महिपाल, ज्वाला, देशपाल और पवन ने आपत्ति कर दी। इस कारण विवाद होने लगा, तो दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गए। फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस कारण राजस्व विभाग की टीम को भी मौके से भागना पड़ा। संघर्ष में एक पक्ष से गीताराम, सीताराम और ब्रजमोहन घायल हो गए। सूचना मिलने पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऊन स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार दिलाया। ब्रजमोहन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी नफीस अहमद का कहना है कि चकरोड विवाद में तीन लोगो को चोट आई है, घटना की जांच की जा रही है।