{"_id":"5a297dda4f1c1b86698c0217","slug":"31512668634-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चृरी की बाइक और चरस के साथ एक पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चृरी की बाइक और चरस के साथ एक पकड़ा, दो फरार
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 500 ग्राम चरस भी बरामद की।
कोतवाली पुलिस नहर पटरी पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को रुकने के लिए इशारा किया। पुलिस को देखकर दो युवक बाइक से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवार युवक को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक के पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी युवक ने बाइक के कागजात दिखाए, लेकिन वह फर्जी मिले। जिस पर पता चला कि बाइक चोरी की है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम इंतजार पुत्र शफी तेली निवासी पिंडौरा थाना झिंझाना बताया। जबकि फरार साथियों के नाम शाहिद व सोहिल निवासी पिंडौरा बताया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी के मामले में तथा आरोपी इंतजार के पास से चरस मिलने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।