{"_id":"5a1b08ca4f1c1b72548bf9c0","slug":"31511721162-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायादारी वसूलने पहुंचे संग्रह अमीन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकायादारी वसूलने पहुंचे संग्रह अमीन को पीटा
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
बकाया राजस्व की वसूली के लिए ऊंचा गांव में पहुंचे संग्रह अमीन के साथ मारपीट कर दी। संग्रह अमीन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैराना तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन गोपाल सिंह शनिवार को क्षेत्र के ऊंचा गांव में रविंद्र कुमार के घर पर राजस्व बकाया वसूली के लिए गया था। संग्रह अमीन ने रविंद्र कुमार से बकाया राजस्व जमा कराने के लिए कहा, तो वह आगबबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने संग्रह अमीन के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद संग्रह अमीन गोपाल सिंह ने कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपी रविंद्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रविंद्र कुमार निवासी ऊंचा गांव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।