फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नकदी चोरी के आरोप में युवक को पीटा

नकदी चोरी के आरोप में युवक को पीटा

Sat, 12 Aug 2017 01:09 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
नकदी चोरी के आरोप में युवक को पीटा
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा कांधला में बुढ़ाना रोड के समीप पूर्व सभासद सलीम राणा का केलों का गोदाम है। बृहस्पतिवार शाम वह सलीम किसी काम के लिए गोदाम से बाहर गए, तो गांव जसाला निवासी एक युवक उनके गोदाम में घुस गया और वहां पर रखे कुर्ते की जेब से 30,000 रुपये चोरी कर लिए। कुछ देर बाद सलीम गोदाम में पहुंचा, तो उसे चोरी का पता चला। आसपास के दुकानदारों ने सलीम को चोरी करने वाले युवक के बारे में बताया। कुछ देर बाद ही गोदाम के पास घूम रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसने पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जिससे आक्रोशित लोगों ने उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूर्व सभासद सलीम राणा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी
कांधला। कस्बा कांधला के सलेमपुर रोड निवासी इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के बाहर फर्नीचर की दुकान करता है। शुक्रवार दोपहर दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed