फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   300 bags caught in English liquor, arrested one

300 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 12:02 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 25 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
300 bags caught in English liquor, arrested one
arrest - फोटो : अमर उजाला
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दस टायरा ट्रक में गत्तों और भूसे के बोरों के बीच छिपाकर लाई जा रही करीब 20 लाख रुपये कीमत की 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को हरियाणा के करनाल से पटना ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गाड़ी मालिक समेत दो आरोपी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अजय कुमार ने बताया सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना आदर्श मंडी प्रभारी कर्मवीर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सत्यपाल सिंह ने टीम के साथ झिंझाना रोड नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए दस टायरा ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

उसमें गत्ते और भूसे के बोरों के बीच छिपाई गई 300 पेटी (करीब तीन हजार लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक जसवीर राय निवासी खरलकलां थाना भोगपुर जिला जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक बरामद हुई शराब पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह ट्रक पटना ले जाने के लिए हरविंद्र उर्फ बब्बू निवासी चंडीगढ़ ने दिया था। उसे बताया था कि शामली में नहर से पहले उसे कोई आदमी मिलेगा। वह जैसा बताएगा, वैसा करना।
ट्रक का मालिक दर्शन सिंह निवासी गांव दुदियां जिला संगरूर, पंजाब है। एसपी ने बताया पूछताछ में सामने आया है ट्रक मालिक और चालक समेत कई लोगों का शराब तस्करी का अंतरराज्यीय गिरोह है, जो हरियाणा से शराब की तस्करी कर यूपी और बिहार में सप्लाई करते हैं। पकड़े गए ट्रक चालक का चालान कर दिया गया है। इस मामले में ट्रक मालिक दर्शन सिंह और हरविंद्र उर्फ बब्बू को भी शराब तस्करी के मुकदमे में नामजद किया गया है। दोनों आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।


चार ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद
शामली। एसपी ने बताया कि ट्रक से पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की रॉयल स्टेग, इंपीरियल ब्लू, ऑफिसर चॉइस और रॉयल चैलेंज चार ब्रांड की शराब बरामद हुई है। पिछले करीब नौ माह में तस्करी कर लाई गई करीब 90 हजार लीटर शराब बरामद हो चुकी है। मेरठ जोन के सभी जिलों में जितनी शराब पकड़ी गई, उससे अधिक अकेले शामली जनपद में शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed