फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रधानपति ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

प्रधानपति ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधानपति ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बाबरी। गांव कुरमाली में रंजिश के चलते प्रधान के पति ने पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के गांव कुरमाली के प्रधान के पति प्रदीप ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत में घूमकर वापस घर जा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी ने पीछे से आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए सिर में ईंट मारकर गंभीर घायल कर दिया। आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल प्रदीप ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल प्रधान के पति का मेडिकल कराया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। उधर, देर शाम तक कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed