फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संशोधित: कार समेत युवक की अपहरण के बाद हत्या, दो भाईयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संशोधित: कार समेत युवक की अपहरण के बाद हत्या, दो भाईयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Mar 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
संशोधित: कार समेत युवक की अपहरण के बाद हत्या, दो भाईयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता। मुजफ्फरनगर निवासी युवक का कार समेत अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल के जंगल में गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के मामा ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार सुबह भैंसवाल के जंगल में गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का गोली लगा शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त के प्रयास किए। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतक के पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबर पर परिजनों से संपर्क हुआ। परिजनों ने शव की पहचान अजीम (23) पुत्र स्वर्गीय नईम निवासी कांशीराम कालोनी आवास विकास मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के मामा शहजाद निवासी खादरवाला मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा अजीम लोहे की जाली और गेट बनाने का काम करता था। उसके पास कार भी थी। शुक्रवार को अजीम के साथी शिवम निवासी कांशीराम कालोनी आवास विकास और आरव राजपूत निवासी हाजीपुर मजरा खेड़ा चौगांव थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उसके भांजे के घर पहुंचे। शामली के गांव भैंसवाल में अपने मामा की तबियत खराब बताकर कार लेकर साथ चलने को कहा। इसके बाद सुबह करीब दस बजे अजीम अपनी कार में शिवम, उसके भाई आशीष और आरव राजपूत को कार में लेकर गया था। रात तक अजीम जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह अजीम का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि कार लूटकर भाग रहे आरोपियों को मेरठ की थाना सदर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार समेत पकड़े जाने की सूचना मिली है। थाना गढ़ीपुख्ता से एक टीम आरोपियों से पूछताछ करने के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
शामली। कार मालिक की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। परिजनों ने गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में इसका हवाला दिया गया है। मृतक के मामा शहजाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जब अजीम देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो वह अन्य लोगों के साथ थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में रिपोर्ट लिखवाने के लिए गए तो वहां पर प्रभारी निरीक्षक मिले। उन्होंने पूरी बात बताते हुए रिपोर्ट लिखने के लिए कहा। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया और उन्हें थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed