फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट

बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट

Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट
थानाभवन।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आदिल और मौहम्मद शादाब के बीच घंटाघर चौक पर बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने थाने में फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने में ले आई। जहां पर दोनों युवकों ने एक दूसरे मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थानाभवन दरोगा रविंद्र सैनी ने बताया कि रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि गौसगढ़ गांव में दो लोग अवैध रूप से शराब का धंधा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर देवीदास व मानसिंह के पास से एक-एक देसी शराब की पेटी हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


दहेज उत्पीड़न के मामले में चार गिरफ्तार
थानाभवन।
क्षेत्र के गांव नौजल निवासी जितेंद्र व उसके परिजनों पर पत्नी को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, सम्मो, रीना व महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने चांद मियां पुत्र रिफाकत मोहल्ला मोहम्मदीगंज जलालाबाद को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed